फुल्लीडूमर: पुलिस ने खेसर बाजार से शराब के नशे में हंगामा करते दो युवकों को किया गिरफ्तार
खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खेसर बाजार में शराब के नशे में हंगामा करते दो शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक बेलहर प्रखंड के ददनीचक गांव के रंजीत कुमार ठाकुर एवं प्रभुनाथ ठाकुर है। दोनों की गिरफ्तारी खेसर थानाध्यक्ष ने सूचना पाते ही दोनों को गिरफ्तार कर फुल्लीडुमर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।