फुल्लीडूमर: खेसर बाजार सहित प्रखंड के विभिन्न गांव में धूमधाम से की गई बिहुला विषहरी की पूजा, मेले में लगी रही भीड़
प्रखंड क्षेत्र में में बिहुला विषहरी की पूजा धूमधाम से मनाई गई। खेसर बाजार स्थित विषहरी मंदिर में पूजस के लिये भारी भीड़ लगी रही। शाम में इसमें शामिल भक्तों ने धूमधाम से मंजूषा का विसर्जन भूतनाथ दुर्गा मंदिर के लोहागढ़ नदी तट पर कर दिया। पूजा को लेकर तीन दिनों तक यहां उत्सवी माहौल रहा। पूजा के भक्त पिंकी देवी थी। बाजार के दर्जनों युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया।