कोईलवर: राजापुर बगीचा से 100 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त
बबुरा थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत शनिवार को राजापुर बगीचा के समीप छापेमारी कर 100 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। शराब ढोने में प्रयुक्त दो स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की गई। मामले की जानकारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने शनिवार शाम करीब छह बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।