अमरोहा: अमरोहा देहात थाने अचानक पहुंची कलैक्टर, महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए निर्देश, पुलिसकर्मी इधर-उधर भागे
Amroha, Amroha | Feb 22, 2026 अमरोहा के देहात थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। डीएम को देखते ही पुलिसकर्मी इधर-उधर भागते नजर आए। व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बिना पूर्व सूचना के देहात थाने का औचक निरीक्षण किया।