मानपुर: मशहूर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव भ्रमण किया, अभयारण्य प्रबंधन ने स्वागत किया
Manpur, Umaria | Oct 3, 2026 ओलंपियन नीरज चोपड़ा और गगन नारंग 3 अक्टूबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे जहां पार्क प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने ताला गेट से करीब चार घंटे जंगल सफारी की और वन्यजीवों को करीब से देखा। प्रबंधन ने उनके लिए खास इंतजाम किए थे। सुबह ताला गेट से प्रवेश के बाद नीरज और गगन ने जंगल के कई हिस्सों का दौरा किया।