ढीमरखेड़ा: ग्राम पंचायत अतरसूमा में भाजपा शक्ति केंद्र सिलौंडी की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।