तोकापाल: मेडिकल स्टोर्स के एकदिवसीय बंद के विषय में संचालक दुर्गाप्रसाद गुप्ता ने दी जानकारी
Tokapal, Bastar | May 20, 2026 ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में देशभर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 20 मई को हड़ताल करने का फैसला किया है। हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और रिटेलर डिस्ट्रीब्यूटर एंड केमिस्ट अलायंस ने किया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर संचालकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई थी।