कांके: सुखदेवनगर थाने में बीजेपी नेता ने रंगदारी और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई
Kanke, Ranchi | Oct 5, 2025 सुखदेवनगर थाना में शनिवार शाम करीब सात बजे रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने को लेकर बीजेपी नेता रमेश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, रमेश सिंह को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मोटी रकम की रंगदारी मांगी।