कांके: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय भवन का किया औचक निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Oct 4, 2025 समाहरणालय भवन का शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया। बाकी कार्यालयों में जिला के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।