कांके: रातु रोड स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया गया
Kanke, Ranchi | Oct 4, 2025 रातु रोड स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नवनियुक्त प्रदेश बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का स्वागत किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि वे मूल रूप से कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता भाव से ही निरंतर काम करते हैं।