कांके: बिरसा चौक पर कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Oct 5, 2025 बिरसा चौक स्थित कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर रविवार सुबह करीब नौ बजे उनके जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू और बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।