जमुई में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
जमुई। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से शुक्रवार को जमुई मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में राजद के पूर्व प्रत्याशी मो. शमशाद आलम सहित राजद और महागठबंधन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राजद नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।
राजद नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
Jamui, Jamui | Sep 26, 2026