बरकागाँव: बड़कागांव पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बड़कागांव थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी वारंट जारी लोगों के खिलाफ पुलिस की करवाई निरंतर जारी है। पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटीओं को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दी है। मामले को लेकर पुलिस ने बताई की जेल भेजे गए लोगों में मुख्य रूप से नंदलाल महतो एवं आसाराम महतो दोनों के पिता देवा महतो ग्राम जोराकाठ निवासी को धोखाधड़ी के मामले में कई महीनो से फरार थे।