बरकागाँव: बड़कागांव पुलिस ने 3 टन अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त किया, मामला दर्ज
बड़कागांव पुलिस ने 3 टन अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को जप्त कर बड़कागांव थाना लाई।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोभिया घाटी लमकीटांड़ के पास से 3 टन अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को रात्री में जप्त किया गया।जप्त जॉन डियर ट्रैक्टर को बड़कागांव थाने लाया गया और बड़कागांव थाना कांड संख्या 301 / 24 धारा लगाया गया।