बरकागाँव: बड़कागांव के सहायक डाडीकला ओपी पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाए
डाडीकला ओपी थाना कांड संख्या 225 /24 के अभियुक्त अजीत ठाकुर ग्राम चेपाकला के घर में माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार इतिहार चिपकाया गया। इश्तिहार एस आई संजय कुमार सिंह नेतृत्व में स्थानीय लोगों की उपस्थिति में ढोल डुगडुगी बजाकर अजीत ठाकुर के घर व डाडीकला पंचायत भवन में चिपकाए गया है। युक्त कांड के अभियुक्त पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देने का आरोप है।