बरकागाँव: बड़कागांव थाना के सहायक थाना सीकरी ओपी थाना प्रभारी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को आवेदन दिया गया
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरी के अमित सिंह पिता देवनारायण सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को एक आवेदन देकर सिकरी ओपी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध शिकायत की गई है कि अबुआ आवास बनाने के लिए बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पड़कर रोक लिया गया। साथ ही आवेदन में यह भी कहा गया है कि ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए थाना प्रभारी द्वारा पैसा मांगा।