सिमडेगा शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौक के पास विगत चार दिनों से नाली जाम होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिससे कि लोगों को परेशानी हो रही है। गुरुवार को भी 1:00 बजे सड़क पर गंदा पानी की वजह से लोगों को परेशान होते हुए देखे गए इधर इस मामले में प्रशासक अरविंद तिर्की को जानकारी दिया गया ,तब उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है जल्द समाधान की जाएगी।