चौरीचौरा: कोहड़ा के पौधे को लेकर पट्टीदारों में हुई मारपीट, महिला और बेटी घायल, चार पर दर्ज हुआ केस
झंगहा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर कुशवाहा टोला में रविवार सुबह घर के पास लगे कोहड़ा यानी कद्दू के पौधे को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान एक महिला और उसकी बेटी को पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।पीड़िता गुड्डी देवी पत्नी सुखारी चौहान ने पुलिस को बताया कि कोहड़ा का पौधा तोड़ने को लेकर उनके पट्टीदार से विवाद हुआ है