जमुई जिले के सिकंदरा निवासी एवं सीआरपीएफ की 210 वाहिनी कोबरा में कार्यरत जवान राकेश कुमार के निधन के बाद उनके परिवार को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गुरुवार को एसबीआई सिकंदरा शाखा में आयोजित एक भावुक कार्यक्रम में मृतक जवान की पत्नी पिंकी कुमारी को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। राकेश कुमार 8 अप्रैल को झारखंड के जराईकेला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आए तेज आंधी-तूफान में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक बड़े पेड़ की शाखा गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।
एसबीआई की विशेष सैलरी अकाउंट योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामित परिजन को एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ दिया जाता है। इसी योजना के तहत यह सहायता राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंक केवल वित्तीय संस्थान नहीं, बल्कि अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के सुख-दुख का भी सहभागी है। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक गोपाल कृष्ण गोखले सहित कई बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शहीद जवान राकेश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि।
#Jamui #Sikandra #CRPF #CobraBattalion #RakeshKumar #ShaheedJawan #SBI #StateBankOfIndia #PinkyKumari #BiharNews #JamuiNews #IndianArmy #SaluteToHero #MartyrFamily #InsuranceBenefit #JaiHind #BreakingNews #BhaskarNewsJamui #RespectOurHeroes #IndianForces
जमुई जिले के सिकंदरा निवासी एवं सीआरपीएफ की 210 वाहिनी कोबरा में कार्यरत जवान राकेश कुमार के निधन के बाद उनके परिवार को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गुरुवार को एसबीआई सिकंदरा शाखा में आयोजित एक भावुक कार्यक्रम में मृतक जवान की पत्नी पिंकी कुमारी को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। राकेश कुमार 8 अप्रैल को झारखंड के जराईकेला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आए तेज आंधी-तूफान में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक बड़े पेड़ की शाखा गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।
एसबीआई की विशेष सैलरी अकाउंट योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामित परिजन को एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ दिया जाता है। इसी योजना के तहत यह सहायता राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंक केवल वित्तीय संस्थान नहीं, बल्कि अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के सुख-दुख का भी सहभागी है। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक गोपाल कृष्ण गोखले सहित कई बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शहीद जवान राकेश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि।
#Jamui #Sikandra #CRPF #CobraBattalion #RakeshKumar #ShaheedJawan #SBI #StateBankOfIndia #PinkyKumari #BiharNews #JamuiNews #IndianArmy #SaluteToHero #MartyrFamily #InsuranceBenefit #JaiHind #BreakingNews #BhaskarNewsJamui #RespectOurHeroes #IndianForces - Jamui News