बिहपुर: अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
नवगछिया के बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मीराचक गांव निवासी सुनील रजक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से एक मास्केट और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 140/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।