भागलपुर, 27 जुलाई 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा 25 टीबी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने के उद्देश्य से प्रोटीन युक्त आहार (फूड पैकेट) वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी एक गंभीर, किंतु पूर्णतः उपचार योग्य एवं ठीक होने वाली बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित रूप से दवाओं का सेवन तथा पौष्टिक एवं संतुलित आहार के माध्यम से टीबी पर प्रभावी रूप से विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे चिकित्सकों के परामर्शानुसार नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें तथा उपचार को बीच में न छोड़ें।
जिला पदाधिकारी ने उपस्थित मरीजों से यह भी आग्रह किया कि यदि परिवार के किसी सदस्य में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो उसकी समय पर जांच कराएं। साथ ही, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवारजनों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार टीबी से बचाव हेतु निवारक दवा (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) का भी सेवन कराएं, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर पहचान, नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक हैं। समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मणि भूषण झा तथा जिला योजना समन्वयक श्री जितेंद्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
JEEVIKA Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Bhagalpur District Administration
@
13 views | Bhagalpur, Bihar | Jul 27, 2026