बदायूं: बादल गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल। इलाज को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
Budaun, Budaun | Jun 19, 2024 बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बादल गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को निजी वाहन द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाईक सवार विवेक पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मोगर थाना कुंबरगांव क्षेत्र का रहने वाला है। घायल बाईक सवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।