बदायूं: सहसवान क्षेत्र में गटर के गड्ढे से निकली मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने युवक को घर में घुसकर पीटा
Budaun, Budaun | Jun 19, 2024 बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में गटर की गाड़ी से निकली मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज ब मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक जीसान पुत्र बन्ने अली निवासी सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद का रहने वाला है।