बदायूं: थाना कुंवरगांव पुलिस ने दहेज एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Jun 18, 2024 आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कुंवरगाँव पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त दहेज एक्ट अधिनियम मे वांछित चल रहा था। आपको बता दें गिरफ्तार अभियुक्त खेमकरन पुत्र उमराय निवासी ग्राम कसेर थाना कुंवर गांव क्षेत्र का रहने वाला है।