बदायूं: भवानीपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार रोडवेज बस विद्युत पोल व खोखे में घुसी, 3 लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jun 19, 2024 बदायूं की कोतवाली उझानी क्षेत्र के बदायूँ दिल्ली राजमार्ग पर भवानीपुर गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ईट भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। वही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर एक खोखे में जा घुसी। जिसमें सत्यवीर, अशोक, रोडवेज बस चालक देशराज घायल हो गए।