बदायूं: सिलहरी गांव के पटियाली ढाबे पर लघुशंका को गए DCM ट्रक के दो चालकों की करंट लगने से मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jun 19, 2024 सिविल लाइंस क्षेत्र के सिलहरी गांव के पटियाली ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके प्रमोद व गुड्डू ने खाना खाने के बाद ढाबा परिसर में दोनों लघुशंका करने के लिए गए। ट्रांसफार्मर के पास लघु शंका करते समय अचानक ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया और करंट की चपेट में आ गए। जिससे झुलस कर प्रमोद व गुड्डू की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।