गिरिडीह: सिविल कोर्ट में पूर्व वाद का सफल समझौता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दंपति को ससम्मान विदा किया
सिविल कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के फ्रंट कार्यालय में मंगलवार को 1 बजे पूर्व वाद का सफल समझौता करा कर एक दंपति को विदा किया गया। जानकारी दी गई कि फ्रंट ऑफिस में एक आवेदन दिया गया था।जिसमें पीड़ित महिला के द्वारा बताया गया कि उसके पति घरेलू विवाद के कारण लगभग दो वर्षों से दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे।