गिरिडीह: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर निवासी व्यक्ति सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर निवासी बाबूराम किसकु सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। मंगलवार को 2 बजे ईसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बाबूराम किसकु बाईक से कही गया हुआ था।वापस लौटने के दौरान गांडेय के झरका गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में इसकी बाईक आ गई और यह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना में इसका सर फट गया।