गिरिडीह: सहयोग अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, जेएमएम जिला अध्यक्ष ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई
बिशनपुर के सहयोग हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला के मौत के बाद मंगलवार शाम 6 बजे जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान संजय सिंह के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई अन्य नेतागण भी मौजूद रहे। जमुआ के तारा चूमलो गांव की सरिता कुमारी को सोमवार रात प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।