गिरिडीह: अक्षय तृतीया के मौके पर धर्म गुरुओं से बाल विवाह रोकथाम पर होगी चर्चा, न्यू बरगंडा के बनवासी विकास आश्रम ने दी जानकारी
अक्षय तृतीया के मौके पर धर्म गुरुओं के साथ बाल विवाह रोकथाम पर चर्चा होगी। मंगलवार को 12 बजे न्यू बरगंडा स्थित बनवासी विकास आश्रम कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों से धर्मगुरुओं को अवगत कराया जाएगा। अठारह वर्ष से कम उम्र की किसी लड़की से वैवाहिक संबंधों में भी यौन संबंध बनाना यौन अपराध के श्रेणी में है।