बड़ौत: हिलवाड़ी गांव में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के 2 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jul 12, 2025 हिलवाड़ी गांव में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे राहुल व मनोज पक्ष में लाठी-डंडे, धारदार हथियार व हाथों में तमंचे लेकर जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें राहुल पक्ष की तरफ से 15 नामजद व मनोज पक्ष की तरफ से 8 नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।