बड़ौत: हिलवाड़ी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर 2 पक्षों के दर्जनों लोगों में जमकर लाठियां चलीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Baraut, Bagpat | Jul 12, 2025 बड़ौत कौतवाली के हिलवाड़ी गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीती शुक्रवार की रात जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों की तरफ़ से जमकर लाठियां चली। जिसका वीडियो शनिवार दोपहर करीब 2 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। बागपत पुलिस ने बताया कि रात्रि में दो पक्षो में रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हुई है। बडौत पुलिस ने सभी घायलो का मेडिकल कराया है।