बड़ौत: बावली में नहर में मिला युवक का शव, हाथ पर महाकाल का टैटू बना था, शिनाख्त नहीं हो पाई
Baraut, Bagpat | Jul 12, 2025 बावली के पास नहर में युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उसके हाथ पर महाकाल का टैटू गुदा है। उसकी मौत के कारण का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी है। बावली से बरवाला को जाने वाले रास्ते पर पुल के निकट नहर में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखाई दिया।