बिंदकी: रणमस्तपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते अधेड़ ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव पीएम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव निवासी बड़े लाल उम्र 51 वर्ष का शव बुधवार की रात को गांव से लगभग 700 मीटर दूर जंगल में एक नीम के पेड़ में फांसी के फंदे में लटका मिला। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात 1 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।