राजापाकर: मारपीट मामले में राजापाकर थाने में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के अलीपुर बनबीर निवासी गरीबनाथ साह ने राजापाकर थाने में आवेदन देकर 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में बताया कि सभी नामजद अभियुक्त मेरे दरवाजे पर चढ़कर मेरी पत्नी रीना देवी और बेटा को गाली गलौज एवं मारपीट किया । वहीं थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने शनिवार को शाम 5 बजे बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।