मुलताई: बुकाखेड़ी डैम पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय गोताखोर का बिगड़ा संतुलन, डैम में गिरते हुए का वीडियो आया सामने
Multai, Betul | Oct 14, 2024 शारदेय नवरात्रि के विसर्जन के अवसर पर रविवार रात करीब 11 बजे अचानक से बुकाखेडी डेम पर एक गोताखोर डेम में गिर गया। बताया जा रहा है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय यह हादसा हुआ, जिसका वीडियो आज सोमवार सुबह सामने आया। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिका द्वारा तैनात संदीप अमझिरे जो की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए डेम में अन्य साथियों के साथ गया हुआ था।