लखीसराय: बिच्छवे गांव में हनुमान मंदिर के समीप से महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस ने किऊल थाना क्षेत्र में बिच्छवे गांव में हनुमान मंदिर के समीप से 600 मिलीलीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय राम लखन महतों के पुत्र सियाराम कुमार को गिरफ्तार किया है. सोमवार अपराह्न 2:39 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई.