प्रयागराज: मौनी अमावस्या महा स्नान पर्व पर संगम तट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब,मेला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संगम की रेती पर आयोजित किये जा रहे माघ मेला में आज शुक्रवार को मौनी अमावस्या महा स्नान पर्व पर संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा है, मेला प्रशासन द्वारा बनाए गए विभिन्न स्नान घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं तथा मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, तथा देर रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन संगम तट पर लगातार जारी है।