प्रयागराज: माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच स्थित किन्नर अखाड़ा के शिविर में लगी आग,तीन लोग झुलसे लाखों का सामान जलकर हुआ राख
संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में आज शुक्रवार की भोर में सेक्टर पांच स्थित किन्नर अखाड़ा के शिविर में भीषण आग लग गई इस घटना में जहां तीन लोग झुलस गए तो वहीं शिविर के अंदर रखा मोबाइल फोन,नगद रुपया सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक शिविर जलकर राख हो चुका था।