प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालु संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी प्रयागराज के तट पर उमड़ा जन सैलाब
शुक्रवार को मौनी अमावास्या है और संगम के तट पर पर देश भर से श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा है। श्रद्धालु यहां शुभ मुहूर्त में मौन हो कर डुबकी लगा रहे हैं। देर रात से ही श्रद्धालु का रेला संगम नोज की तरफ बढ़ता रहा स्नान के लिए गंगा और यमुना तट पर कुल 12 घाट बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में बने सभी शिविर हाउस फूल है