प्रयागराज: गऊघाट के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए गरीबों के घर पर किया जा रहा बुलडोजर की कार्यवाही, दहशत में ग्रामीण।
प्रयागराज के गांव घाट के पास महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। जिसमें बस्ती के रहने वाले सबसे अधिक परिवार के लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से कभी कोई श्रद्धालु नहीं आते जाते। किसी एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। अचानक कार्यवाही से लोगों में दहशत का माहौल है।