प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर रेलवे चलाएगा 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज भी 2800 बसें चलाने की तैयारी में
अमावस्या पर उत्तर मध्य रेलवे की ओर 20 स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। भीड़ के हिसाब से इन ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं प्रयागराज जंक्शन से मानिकपुर दिशा की ओर होगा।तैयारियों को रेलवे और रोडवेज ने 2800 बसों को चलाने का अंतिम रूप दे दिया है।