आबू रोड: माउंट आबू में शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ, पालिका आयुक्त ने किया उद्घाटन, जन समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर
माउंट आबू मे शहर के महात्मा गांधी पुस्तकालय में शुक्रवार को शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।पालिका आयुक्त ने शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लेकर पहुंचे।शहरी सेवा शिविर में नगर पालिका की ओर से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के प्रयास किए गए।