Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Hemkundsahibyatra

कर्णप्रयाग और नगरासू विवाद के बाद अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर निकला सिख श्रद्धालुओं का जत्था सुरक्षित गोविंदघाट पहुंच गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने शांति, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

#Jyotirmath #Govindghat #HemkundSahibYatra #UttarakhandNews

कर्णप्रयाग और नगरासू विवाद के बाद अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर निकला सिख श्रद्धालुओं का जत्था सुरक्षित गोविंदघाट पहुंच गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने शांति, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। #Jyotirmath #Govindghat #HemkundSahibYatra #UttarakhandNews

Uttarakhand, India | Jun 30, 2026

देहरादून-हिमाचल बॉर्डर पर हालात सामान्य, वार्ता के बाद निहंग जत्था वापस

 देहरादून-हिमाचल सीमा पर गुरुवार देर रात पैदा हुआ तनाव प्रशासन की सतर्कता और लगातार चली वार्ता के बाद शांत हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ से आए अधिकांश निहंग पांवटा साहिब लौट गए हैं और सीमा क्षेत्र में स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है।

जिलाधिकारी आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने देर रात निहंग प्रतिनिधियों से कई दौर की बातचीत की। प्रशासन का कहना है कि वार्ता सकारात्मक रही, जिसके बाद निहंगों ने वापस लौटने का निर्णय लिया। रेसकोर्स गुरुद्वारे पहुंचे कुछ निहंगों से भी बातचीत के बाद उन्हें शांतिपूर्वक वापस भेज दिया गया।

इससे पहले सीमा पर कुछ निहंगों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की थी, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बरतते हुए हालात पर नजर बनाए रखी और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

पूरा विवाद 16 जून को कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच हुए टकराव से जुड़ा है। इस मामले में दर्ज एफआईआर, गिरफ्तार किए गए चार निहंगों की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यह घटनाक्रम सामने आया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर मामले की जांच जारी है।

राज्य सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है।

#gkmnews
#DehradunBorder #UttarakhandNews #LawAndOrder #PeaceRestored #HemkundSahibYatra #BreakingNews

देहरादून-हिमाचल बॉर्डर पर हालात सामान्य, वार्ता के बाद निहंग जत्था वापस देहरादून-हिमाचल सीमा पर गुरुवार देर रात पैदा हुआ तनाव प्रशासन की सतर्कता और लगातार चली वार्ता के बाद शांत हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ से आए अधिकांश निहंग पांवटा साहिब लौट गए हैं और सीमा क्षेत्र में स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है। जिलाधिकारी आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने देर रात निहंग प्रतिनिधियों से कई दौर की बातचीत की। प्रशासन का कहना है कि वार्ता सकारात्मक रही, जिसके बाद निहंगों ने वापस लौटने का निर्णय लिया। रेसकोर्स गुरुद्वारे पहुंचे कुछ निहंगों से भी बातचीत के बाद उन्हें शांतिपूर्वक वापस भेज दिया गया। इससे पहले सीमा पर कुछ निहंगों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की थी, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बरतते हुए हालात पर नजर बनाए रखी और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पूरा विवाद 16 जून को कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच हुए टकराव से जुड़ा है। इस मामले में दर्ज एफआईआर, गिरफ्तार किए गए चार निहंगों की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यह घटनाक्रम सामने आया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर मामले की जांच जारी है। राज्य सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है। #gkmnews #DehradunBorder #UttarakhandNews #LawAndOrder #PeaceRestored #HemkundSahibYatra #BreakingNews

Haldwani, Nainital | Jun 26, 2026

🚨 पांवटा साहिब बॉर्डर पर हाई वोल्टेज तनाव! उत्तराखंड में एंट्री से रोके गए निहंग सिंह, सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात नहीं चला कोई चारा   #BreakingNews #PaontaSahib #NihangSingh #Uttarakhand #Punjab #HemkundSahibYatra #Karnaprayag #BorderTension #HimachalNews #UttarakhandNews #HindiNews #LatestNews

🚨 पांवटा साहिब बॉर्डर पर हाई वोल्टेज तनाव! उत्तराखंड में एंट्री से रोके गए निहंग सिंह, सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात नहीं चला कोई चारा #BreakingNews #PaontaSahib #NihangSingh #Uttarakhand #Punjab #HemkundSahibYatra #Karnaprayag #BorderTension #HimachalNews #UttarakhandNews #HindiNews #LatestNews

Behat, Saharanpur | Jun 26, 2026

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण का शांतिपूर्ण समाधान

रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा साहिब में पिछले कुछ दिनों से चल रहा घटनाक्रम आखिरकार शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पुष्टि की है कि गुरुद्वारे की छत पर मौजूद सभी निहंग सिख सुरक्षित नीचे उतर आए हैं और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पूरे समय शांति व्यवस्था बनाए रखना और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना रही।

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण ने बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में चर्चाओं और तनाव का माहौल जरूर बनाया, लेकिन इसका अंत आपसी संवाद, धैर्य और प्रशासनिक संयम के साथ हुआ। यह घटनाक्रम इस बात का उदाहरण है कि संवेदनशील परिस्थितियों में बातचीत और समझदारी से समाधान निकाला जा सकता है।

#Rudraprayag #NagarasuGurudwara #Uttarakhand #PeacefulResolution #Administration #HemkundSahibYatra #CharDhamYatra #BreakingNews #UttarakhandNews

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण का शांतिपूर्ण समाधान रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा साहिब में पिछले कुछ दिनों से चल रहा घटनाक्रम आखिरकार शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पुष्टि की है कि गुरुद्वारे की छत पर मौजूद सभी निहंग सिख सुरक्षित नीचे उतर आए हैं और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पूरे समय शांति व्यवस्था बनाए रखना और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना रही। नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण ने बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में चर्चाओं और तनाव का माहौल जरूर बनाया, लेकिन इसका अंत आपसी संवाद, धैर्य और प्रशासनिक संयम के साथ हुआ। यह घटनाक्रम इस बात का उदाहरण है कि संवेदनशील परिस्थितियों में बातचीत और समझदारी से समाधान निकाला जा सकता है। #Rudraprayag #NagarasuGurudwara #Uttarakhand #PeacefulResolution #Administration #HemkundSahibYatra #CharDhamYatra #BreakingNews #UttarakhandNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 23, 2026

🚨कर्णप्रयाग प्रकरण: दोनों मुकदमों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर, पुलिस आचरण की जांच करेंगे डीआईजी

कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस मुख्यालय ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मामले से जुड़े दोनों मुकदमों की विवेचना अब जनपद हरिद्वार को सौंप दी गई है।

इसके साथ ही सिख श्रद्धालुओं द्वारा स्थानीय पुलिस के व्यवहार को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह चौहान को सौंपी गई है, जिन्हें दो सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान रखते हुए कानून के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#Karnaprayag #HemkundSahibYatra #UttarakhandPolice #Haridwar #Chamoli #BreakingNews #Uttarakhand #Wegarhwali

🚨कर्णप्रयाग प्रकरण: दोनों मुकदमों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर, पुलिस आचरण की जांच करेंगे डीआईजी कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस मुख्यालय ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मामले से जुड़े दोनों मुकदमों की विवेचना अब जनपद हरिद्वार को सौंप दी गई है। इसके साथ ही सिख श्रद्धालुओं द्वारा स्थानीय पुलिस के व्यवहार को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह चौहान को सौंपी गई है, जिन्हें दो सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान रखते हुए कानून के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। #Karnaprayag #HemkundSahibYatra #UttarakhandPolice #Haridwar #Chamoli #BreakingNews #Uttarakhand #Wegarhwali

Uttarakhand, India | Jun 23, 2026

Latest Hemkundsahibyatra News Videos - Watch the Latest News of August 3, 2026 | Public App