बाड़मेर: विद्युत विभाग में 106 स्थान पर विद्युत चोरी एवं दुरुपयोग के मामले में सतर्कता जांच कर 12.20 लाख रुपए का लगाया जुर्माना
Barmer, Barmer | Feb 15, 2024 रबी सीजन में विद्युत चोरी की शिकायतों पर निगम स्तर से जारी निर्देशों की पालना में जिले भर में चलाए गए अभियान के तहत 3 दिनों में 106 स्थान पर विद्युत चोरी एवं दुरुपयोग के मामलो में सतर्कता जांच की कार्रवाई कर कुल 12.20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि विशेष रूप से होटल ढाबों टावर व कृषि कनेक्शन की जांच की गई।