बाड़मेर: जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सूर्य सप्तमी के उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स ने किया सूर्य नमस्कार
Barmer, Barmer | Feb 15, 2024 जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में गुरुवार को सूर्य सप्तमी के उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स ने सूर्य नमस्कार के अलग-अलग आसान किए। बच्चों ने करीब आधा घंटे तक सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार की प्रैक्टिस की। मुख्य प्रोग्राम बाड़मेर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल में आयोजित हुआ।