बाड़मेर: खुमान सिंह को बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनने के बाद बाड़मेर पहुंचने पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Barmer, Barmer | Feb 15, 2024 खुमान सिंह सोडा को बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाए जाने के बाद पहली बार बाड़मेर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर खुमान सिंह सोडा का माल्यार्पण कर स्वागत और सत्कार किया। खुमान सिंह सोडा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।