बाड़मेर: 28वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की ओर से मिठड़ाऊ में चिकित्सा शिविर आयोजित, ग्रामीणों व विद्यालयों के लिए बांटी गई सामग्री
Barmer, Barmer | Feb 14, 2024 28वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की ओर से बुधवार को सीमावर्ती मिठड़ाऊ गांव में सिविक एक्शन के तहत ग्रामीणों एवं विद्यालयों के लिए सामग्री बांटी गई। इसके अलावा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का उपचार करने के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई गई। मिठड़ाऊ गांव के क्रिकेट मैदान में 28वीं वाहिनी के अधिकारियों की उपस्थिति में सिविक एक्शन के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए।