बाड़मेर: जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन, वीसी के माध्यम से जुड़े ब्लॉक स्तरीय अधिकारी
Barmer, Barmer | Feb 15, 2024 आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना और मौके पर ही संबंधित विभाग से निस्तारण करवाने के आदेश दिए। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वही ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े।