सलूम्बर: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी झल्लारा से गिरफ्तार, आरोपी से दो मोबाइल फोन जब्त
सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल जब्त किए। झल्लारा थानाधिकारी रामेग पाटीदार ने बताया कि उन्होंने यह कार्रवाई ऑपरेशन साइबर वज्र प्रहार के तहत की है।